श्री अग्रवाल विकास महासभा (पूर्व में गुजरात विकास महासभा के नाम से विख्यात) एक धर्मार्थ सामाजिक ट्रस्ट है, जिसकी स्थापना 20 मई 2012 को हुई। इसका पंजीयन क्रमांक A/4711/अहमदाबाद है और यह 12AA, 80G एवं CSR के अंतर्गत पंजीकृत है।
आज SAVM भारत के करोड़ों परिवारों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक सशक्त सामाजिक संगठन है, जिसकी 65 से अधिक इकाइयाँ देशभर के विभिन्न शहरों में सक्रिय हैं। पिछले 12 वर्षों से अग्रवाल परिवार समाज के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यवसाय के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं| हमारा संगठन महाराजा अग्रसेन के “एक रुपया, एक ईंट” के सिद्धांत से प्रेरित है, जो सहयोग और सामूहिक उत्थान की भावना को दर्शाता है। इसी भावना के साथ SAVM समाज को जोड़कर सेवा और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
हमारी सेवाएँ और योगदान
सामाजिक उत्थान:
सामूहिक विवाह (भावनगर इकाई द्वारा 2000+ जोड़ों का विवाह संपन्न)
अनाज किट वितरण
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सिलाई मशीनें व कढ़ाई-बुनाई प्रशिक्षण
पर्यावरण एवं स्वास्थ्य:
वृक्षारोपण, नेत्रदान, रक्तदान, देहदान जैसे सेवा कार्य
अग्रवाल चिकित्सकों के सहयोग से निःशुल्क ऑनलाइन चिकित्सा मार्गदर्शन
विभिन्न अस्पतालों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के साथ MOU के अंतर्गत निःशुल्क परामर्श, विशेष स्वास्थ्य सेवाएँ एवं रियायती उपचार सुविधाएँ उपलब्ध
युवा एवं संस्कृति:
परिचय सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम
सामुदायिक भावना और संस्कृति सिंचन के आयोजन
शिक्षा एवं करियर:
UPSC/GPSC कोचिंग सेंटर
CA, CS, CMA एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन
मेधावी विद्यार्थियों को ब्याज-मुक्त शिक्षा ऋण
शिक्षा मेले और करियर परामर्श कार्यशालाएँ
विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के साथ MOU के अंतर्गत विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति एवं शुल्क रियायतें उपलब्ध
व्यापार एवं उद्यमिता (Vyapar & Udhyamita):
Agrawal Business Conclave (ABC 2023): उद्यमियों, निवेशकों और व्यापार प्रतिनिधियों को एक साथ लाने का मंच
Agrawal Business Connect: सहयोग और आपसी समर्थन से व्यापार बढ़ाने का प्रयास
Agrasarthi: एक अभिनव डिजिटल पहल जो व्यापारियों और उद्यमियों को जोड़कर अवसरों और नेटवर्किंग को सरल बनाती है
Agrawal Business Champion: युवा उद्यमियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को प्रेरणा का स्रोत बनाना
विभिन्न उद्योग एवं संस्थानों के साथ MOU के अंतर्गत उद्यमियों को विशेष प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और व्यावसायिक अवसरों की सुविधा
सामुदायिक सौहार्द:
भ्रमण, पिकनिक और खेलकूद कार्यक्रम
ई-अग्रवालिका पत्रिका का प्रकाशन
✨ SAVM से जुड़ें — सेवा, सहयोग और विकास की इस यात्रा का हिस्सा बनें।
📱 डिजिटल भविष्य
संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए SAVM ने अपना मोबाइल एप लॉन्च कर दिया है। यह एप समाज को व्यवसायिक, वैवाहिक और सामाजिक स्तर पर जोड़ने का कार्य कर रहा है।
अब हर सदस्य आसानी से जुड़ सकता है, अवसर खोज सकता है और समुदाय के साथ सक्रिय रह सकता है — सब कुछ एक ही डिजिटल मंच पर।
✨ SAVM मोबाइल एप — समाज को जोड़ने, सहयोग बढ़ाने और भविष्य को सशक्त बनाने का हमारा कदम।