हमारे समाज में हर उम्र के लोगों में कोई न कोई हुनर ज़रूर होता है। बस ज़रूरत है एक ऐसे मंच की- जहाँ सभी उसे दिखा सकें, निखारने, प्रोत्साहित करने और प्रेरणा मिल सके। इसी सोच के साथ SAVM गुजरात लेकर आ रहा है , मेगा इवेंट — अग्रवाल टैलेंट हंट — सभी आयु वर्गों के लिए |
Welcome to the Agrawal Talent Show, organized by SAVM .
This platform celebrates talent in
- Singing (गायन)
- Dancing (नृत्य)
Competition Rounds (प्रतियोगिता चरण)
- Audition Round (ऑडिशन राउंड): Submit a short video via WhatsApp.
- Qualifying Round (क्वालिफाइंग राउंड): There will be only way (Will be decided and shared later on)
- Option A: WhatsApp video submission
- Option B: Physical performance at regional venue
- Grand Finale (ग्रांड फिनाले): Finalists perform live at Gujarat-level event at Ahmedabad on 27Sept 2026(Sunday)
Age Groups:
- Group A: 9–18 years
- Group B: 19–50 years (Adults)
- Group C: 51+ years (Sr Citizen)
- Group D: विशेष श्रेणी 4–8 years
Notes*
1) किसी व्यक्ति विशेष, धर्म या राजकीय पार्टी विरुद्ध , अश्लील टिप्पणी , भावना को आहत करती अभिव्यक्ति वाले प्रदर्शन को डिस्क्वालीफ़ाई किया जाएगा |
2) Judges का निर्णय आखरी होगा |
3) किसी भी प्रकार के वाद विवाद में आयोजकों का निर्णय आखरी माना जाएगा |
4) यह प्रतियोगिता का आयोजन समाज में छिपे टेलेंट/ प्रतिभा को निखारना, मंच देना , आगे बढ़ाना, मनोरंजन के रंग मंच से एकता भाईचारे का संदेश देना है |
5) 4 से 6 वर्ष के बच्चे डांसिंग की विशेष श्रेणी अंतर्गत पहले २ राउंड तक ही प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे, इन्हीं राउंड्स के आधार पर बेस्ट डांसिंग परफॉरमेंस का चयन किया जाएगा | बेस्ट परफ़ॉर्मर ( स्टेज परफॉरमेंस के लायक़) का फिनाले में गेस्ट / विशेष प्रस्तुति होगी |
For any query please connect on +91-8200138404 or 91-9427321323


Participation and Event updates
📜 प्रतियोगिता के नियम
- 1. सभी प्रतियोगी 20 मई तक अपने डांस/गाने के वीडियो हमें ईमेल या व्हाट्सएप करें।
- 2. वीडियो 3 से 5 मिनट का और बिना किसी एडिटिंग होना चाहिए।
- 3. आवाज और पिक्चर यानी ऑडियो और वीडियो दोनों क्लियर होने चाहिए।
- 4. गाने के बोल या डांस द्विअर्थी, सामाजिक व पारिवारिक मर्यादा/भावना को आहत करने वाले नहीं होने चाहिए।
- 5. आपके कॉस्ट्यूम भी सामाजिक व पारिवारिक भावना को आहत करने वाले नहीं होने चाहिए।
- 6. गाने के बोल हिन्दी भाषा में और शालीन होने चाहिए।
- 7. प्रतियोगी सिर्फ़ डांस/ गाना ही परफॉर्म करते हुए वीडियो भेजेंगे, ख़ुद का परिचय, नाम कुछ भी बताना नहीं है।
- 8. जजस का निर्णय सभी को मान्य व आखरी होगा।
- 9. जिनके वीडियो समय सीमा में और नियमों के अनुरूप नहीं पाए जायेंगे उन्हें प्रतियोगिता से बाहर किया जाएगा।
- 10. सभी प्रतियोगियों को SAVM मोबाइल ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य है। पब्लिक vote SAVM मोबाइल ऐप के माध्यम से आप तभी पा सकेंगे जब आपने यह ऐप डाउनलोड किया हुआ होगा।
- 11. जीत के करीब पहुँचने के लिए आपके जान पहचान वाले सभी अग्रबंधुओं को SAVM मोबाइल ऐप डाउनलोड करने को कहें और दूसरे चरण से आपको vote कराये।
- 12. SAVM-Gujarat की वेबसाइट पर सभी प्रतियोगियों की सूची उनके Unique ID के साथ अपलोड कर दी गई है।कृपया लिस्ट में अपना नाम, केटेगरी एवं अन्य जानकारी वेरीफाई कर लें।यदि किसी प्रकार का सुधार आवश्यक हो, तो 18/04/2026 तक श्री रवि अग्रवाल (+91-9427321323) से संपर्क करें।
🌟 वीडियो सबमिशन प्रक्रिया 🌟
🆔 Unique ID (अनिवार्य)
प्रत्येक प्रतिभागी को Unique ID दी गई है (जैसे: BSGDU001)। Duet/Group परफॉर्मेंस के लिए भी अलग ID दी गई है। वीडियो भेजते समय केवल वही ID लिखना अनिवार्य है। गलत या अधूरी ID पर एंट्री स्वीकार नहीं होगी।
हर यूनिक नंबर (जैसे BSGDU001) का अर्थ इसी पैटर्न से निकाला जा सकता है:- – पहले अक्षर/संकेत आपके ग्रुप को दर्शाते हैं (जैसे B = Group B)
- – बीच के अक्षर आपके परफ़ॉर्मेंस प्रकार बताते हैं (SG = Singing, SO = Solo, DU = Duet)
- – आख़िरी तीन अंक आपका विशिष्ट स्लॉट नंबर होते हैं (001, 002, 003…)
🎥 वीडियो नियम
- – वीडियो अवधि: 3 से 5 मिनट
- – परफॉर्मेंस: केवल डांस या गाना
- – वीडियो में नाम/परिचय नहीं बताना है
- – ऑडियो एवं वीडियो स्पष्ट होना चाहिए
- – गाने के बोल हिन्दी भाषा में और शालीन होने चाहिए
- – कॉस्ट्यूम सामाजिक एवं पारिवारिक मर्यादा के अनुरूप होना चाहिए
📤 वीडियो भेजने के तरीके
✅ Option 1: WhatsApp नंबर +91-8200138404 पर भेजें
वीडियो Document के रूप में भेजें (Gallery से नहीं)।
📌 कैसे भेजें:
📌 महत्वपूर्ण:
✅ Option 2: Email / Google Drive
Email: savmguj@gmail.com
Subject: BSGDU001
File Name: BSGDU001.mp4
यदि वीडियो बड़ा है तो Google Drive लिंक भेजें (Access: “Anyone with the link can view” (Download enabled))
- 1) केवल एक ही माध्यम (WhatsApp या Email) से वीडियो भेजें
- 2) एक से अधिक वीडियो या एक से अधिक माध्यम से भेजी गई एंट्री अमान्य मानी जाएगी तथा प्रतिभागिता रद्द कर दी जाएगी।
📅 अंतिम तिथि: 20 मई 2026
📲 SAVM मोबाइल ऐप
आप सभी को SAVM मोबाइल ऐप आपके व परिवार के सदस्यों के मोबाइल में डाउनलोड करना अनिवार्य आवश्यक है। आप एंड्राइड फ़ोन के लिए play store या I phone ऐपल के फ़ोन लिए app store में जाकर SAVM search करें और श्री अग्रवाल विकास महासभा की SAVM मोबाइल ऐप डाउनलोड करें। sign in करे और मांगी गई जानकारी भरे। 48 घंटे में वेरिफिकेशन होगा और फिर आपकी ऐप चालू होगी। नीचे आपको SAVM मोबाइल ऐप के QR कोड भी दिए गए हैं उससे भी आप डाउनलोड कर सकते हैं।
📌अग्रवाल टेलेंट हंट प्रतियोगिता के कुछ मुख्य बिंदु📌
-
१. डांसिंग व सिंगिंग के तीन आयु वर्ग A, B और C में solo या ग्रुप केटेगरी में फिनाले में कम से कम तीन प्रतियोगी जाते हैं तो प्रथम और द्वितीय विजेता घोषित किए जाएँगे अन्यथा आयोजक समिति का निर्णय आखरी होगा।
- २. विशेष आयु वर्ग D के लिए दूसरे राउंड में ही विजेताओं का चयन किया जाएगा और उनको फाइनल में स्टेज पर परफॉर्म करने का अवसर मिलेगा।
- ३. प्रथम विजेता को 15000 रुपये पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी।
- ४. द्वितीय विजेता को 8000 रुपये पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी।
- ५. फिनाले में पहुँचने वाले सभी प्रतियोगियों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
- ६. पब्लिक वोट के माध्यम से एक व्यूअर्स चॉइस अवार्ड व 8000 रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा।
- ७. सभी प्रतियोगियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिया जायेगा।
- ८. सभी प्रतियोगियों को ग्रैंड फिनाले देखने का free entry pass मिलेगा।
- ९. ऐतिहासिक ग्रैंड फिनाले 27/09/26 रविवार अहमदाबाद के 1100 लोगों की क्षमता वाले सुंदर ऑडिटोरियम में भव्य और शानदार तरीके से आयोजित होगा।
- १०. सभी प्रतियोगियों ने अपने registered मोबाइल नंबर पर SAVM मोबाइल ऐप डाउनलोड किया है उसका स्क्रीन शॉट शेयर करना होगा। तभी वो प्रतियोगिता में बने रहेंगे।
- ११. गाने में आप भजन भी गा सकते हैं।
- १२. डांस/ गाने का आपका वीडियो पहले बताए अनुसार 3 से 5 मिनिट की जगह 3 मिनिट से छोटा होगा तो भी चलेगा पर 5 मिनिट से बड़ा नहीं होना चाहिए।
- १३. सिंगिंग प्रतियोगिता के वीडियो किसी भी पहले की प्रतियोगिता या स्टेज परफॉरमेंस जहाँ ऑर्केस्ट्रा के साथ किया हो वो मान्य नहीं होगा।
- १४. ऑनलाइन music add कर , कराओके का use कर गाने का वीडियो बना सकते हो।
- १५. सभी प्रतियोगियों को अपने मोबाइल में SAVM मोबाइल ऐप डाउनलोड करना कंपलसरी है।
- १६. इस प्रतियोगिता के लिए आपके द्वारा हमे भेजे गए आपके वीडियो का SAVM गुजरात के द्वारा अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया जाएगा और उसके कुछ कुछ अंश या पुरा वीडियो का उपयोग अग्रवाल टेलेंट हंट के प्रचार प्रसार के लिए कर सकेंगे। आप आयोजकों या आयोजक संस्था के ऊपर कॉपी राइट का मुकदमा दर्ज नहीं करा सकते।
Grand Finale Registration
Agrawal Talent Hunt 2026 का Grand Finale 27 सितंबर 2026 को अहमदाबाद में आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का आनंद लेने और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए अग्रवाल परिवार के सदस्य अपनी उपस्थिति हेतु पंजीकरण कर सकते हैं।
कार्यक्रम की जानकारी
दिनांक: 27 सितंबर 2026, रविवार
समय: दोपहर 1:30 बजे से
स्थान: पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, बोडकदेव, अहमदाबाद
Grand Finale में भाग लेने के लिए पंजीकरण
Grand Finale में उपस्थित होने के इच्छुक सदस्यों से अनुरोध है कि वे नीचे दिए गए Google Form के माध्यम से अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।
Registration Form:
https://forms.gle/tiPF2nfVhrhzYsRXA
नोट: सीटें सीमित हैं। कृपया समय रहते अपना पंजीकरण पूरा करें।
Registration Assistance
ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
+91 94273 21323
+91 88781 23454
अग्रवाल टैलेंट हंट – ग्रैंड फिनाले दिशानिर्देश
अग्रवाल टैलेंट हंट 2026 के ग्रैंड फिनाले में चयनित सभी फाइनलिस्टों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ग्रैंड फिनाले को रोचक, प्रतिस्पर्धात्मक, निष्पक्ष एवं मनोरंजक बनाने तथा सभी प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आदरणीय निर्णायकों एवं आयोजन समिति द्वारा निम्नलिखित दिशानिर्देश, नियम एवं महत्वपूर्ण सूचनाएँ निर्धारित की गई हैं।
सभी फाइनलिस्टों से अनुरोध है कि वे नीचे दिए गए सभी दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें एवं उनका पालन सुनिश्चित करें।
इन दिशानिर्देशों का उद्देश्य ग्रैंड फिनाले में अनुशासन, पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुचारु आयोजन सुनिश्चित करना है।
डांस प्रतियोगियों के लिए थीम इस प्रकार है : क्रिएटिव कोरियोग्राफी के साथ कोई भी प्रोप का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा। प्रोप आपको लाना है।
डांस परफॉरमेंस की महत्तम समय मर्यादा: 3 minutes
सिंगिंग के प्रतियोगी ध्यान दें
१. फिनाले में आपको स्टेज पर live ऑर्केस्ट्रा के साथ गाना है
२. जो ऑर्केस्ट्रा फिनाले में है उनके साथ तालमेल बैठाने के लिए 26/9/26 दोपहर 3 से 6 एक स्टूडियो में आपका रिहर्सल रखा गया है।
३. रिहर्सल अहमदाबाद में होगा
४. स्टूडियो का एड्रेस आपको बाद में भेजा जायेगा
५. फिनाले में आपको एक स्थाई और दो अंतरा आप गा सकेंगे कोई समय सीमा नहीं होगी पर इससे ज़्यादा गाना गाने पर आपको बीच में रोक दिया जायेगा
जिन्होंने 99 रुपये भरकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था वो सभी प्रतियोगी और उनके साथ परिवार का कोई एक सदस्य को फिनाले में FREE entry होगी पर उन्हें फिनाले की व्यवस्था के भागरूप अपना रजिस्ट्रेशन उपरोक्त फॉर्म भरकर करना अनिवार्य है
ग्रैंड फिनाले में भी पब्लिक वोट से सबसे ज़्यादा वोट पाने वाले एक प्रतियोगी को व्यूअर्स चॉइस पुरस्कार दिया जाएगा।
१. ग्रैंड फिनाले में उपस्थित दर्शक ही SAVM मोबाइल ऐप से वोट कर सकेंगे। यानी आपको ज़्यादा अग्रबंधुओं के पब्लिक वोट चाहिए तो ज़्यादा से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन करवाइये।
२. किसी ग्रुप में जजस के द्वारा चयनित प्रथम और द्वितीय विजेता में से ही कोई विजेता सबसे ज़्यादा पब्लिक वोट हाँसिल करेगा तो अलग से व्यूअर्स चॉइस पुरस्कार की राशी नहीं मिलेगी पर मोमेंटो/ अवार्ड दिया जायेगा।
जजस का निर्णय सभी को मान्य व आखरी होगा।
उपरोक्त नियम का पालन करना अनिवार्य होगा। धन्यवाद।