श्री अग्रवाल विकास महासभा (SAVM)

श्री अग्रवाल विकास महासभा (पूर्व में गुजरात विकास महासभा के नाम से विख्यात) एक धर्मार्थ सामाजिक ट्रस्ट है, जिसकी स्थापना 20 मई 2012 को हुई। इसका पंजीयन क्रमांक A/4711/अहमदाबाद है और यह 12AA, 80G एवं CSR के अंतर्गत पंजीकृत है।

आज SAVM भारत के करोड़ों परिवारों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक सशक्त सामाजिक संगठन है, जिसकी 65 से अधिक इकाइयाँ देशभर के विभिन्न शहरों में सक्रिय हैं। पिछले 12 वर्षों से अग्रवाल परिवार समाज के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यवसाय के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं| हमारा संगठन महाराजा अग्रसेन के “एक रुपया, एक ईंट” के सिद्धांत से प्रेरित है, जो सहयोग और सामूहिक उत्थान की भावना को दर्शाता है। इसी भावना के साथ SAVM समाज को जोड़कर सेवा और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

हमारी सेवाएँ और योगदान

✨ SAVM से जुड़ें — सेवा, सहयोग और विकास की इस यात्रा का हिस्सा बनें।

📱 डिजिटल भविष्य

संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए SAVM ने अपना मोबाइल एप लॉन्च कर दिया है। यह एप समाज को व्यवसायिक, वैवाहिक और सामाजिक स्तर पर जोड़ने का कार्य कर रहा है।

अब हर सदस्य आसानी से जुड़ सकता है, अवसर खोज सकता है और समुदाय के साथ सक्रिय रह सकता है — सब कुछ एक ही डिजिटल मंच पर।

SAVM मोबाइल एप — समाज को जोड़ने, सहयोग बढ़ाने और भविष्य को सशक्त बनाने का हमारा कदम।